SIU ने बरामद की 1 किलो 600 ग्राम अफीम 3 ARREST

Baddi + Doon Crime Himachal News Solan
DNN बद्दी (आदित्य चड्डा )
जिला पुलिस बद्दी (baddi police Siu Team) की एसआईयू टीम ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी के वार्ड नंबर 6 मे एक किराए के कमरे की तलाशी ली । इस दौरान कमरे में तीन लोग मौजूद थे जिनमें नेक पाल निवासी बरेली यूपी, लवलेश कुमार निवासी बरेली यूपी व दीपक कुमार निवासी यूपी कमरे में मौजूद थे । टीम ने तीनों की मौजूदगी में जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे से 1 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई । जिस पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया और तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । वही मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

News Archives

Latest News