SIRMOUR में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली

Crime Sirmaur

DNN नाहन
धारटीधार इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली है। सुबह करीब आठ बजे व्यक्ति ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार धारटीधार इलाके की कांडो कांसर पंचायत के नड़ासी गांव में 48 वर्षीय प्रेमदत्त शर्मा ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर दी। मृतक ने अपने घर के समीप ही सड़क पर अपने आप को गोली से उड़ा दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक प्रेमदत्त शर्मा धारटीधार इलाके के जाने-माने पंडित थे। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है।  मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

News Archives

Latest News