DNN सराहां
डिजिटल टेक्नोलॉजी सराहां में जिला कल्याण विभाग द्वारा चल रहे अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्यपिछडावर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग स्किम के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे छात्रों की गुणवत्ता को परखने हेतु एक मासिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर उन्होने प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया। जिसमेंं उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रशिक्षण ले रहे नंदिनी, हर्षिता व दीपक ने बताया कि संस्थान में उन्हें अच्छी सुविधाएं मिल रही है जिसके लिए वह केंद्र व राज्य सरकार के आभारी हैं।
इस मौके पर जानकारी देते हुए संस्थान के संचालक कमल धीमान ने बताया कि सरकार एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाए चला रही है। उस के तहत हमारे संस्थान में 49 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।















