#sirmaur में 80 केंद्रों पर लगाए जा रहे कोविड-19 के टीके, जिला प्रशासन ने की अपील अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग

Others Sirmaur

DNN नाहन(सिरमौर)

11 अप्रैल। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर सिरमौर जिला में भी रविवार से टीकाकरण महोत्सव की शुरूआत हो गई है। यह अभियान 11 से 14 अप्रैल तक चलेगा।

दरअसल, टीकाकरण महोत्सव के तहत जिला के लगभग 80 टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 के टीके लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि शीघ्र अति शीघ्र 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण कर दिया जाए।
जिला मुख्यालय नाहन स्थित डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में भी आज अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने इस बात पर खुशी जताई कि वेक्सीन लगवाने के लिए सिरमौर जिला में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

News Archives

Latest News