DNN संगड़ाह
उपमंडल संगड़ाह के तहत हरिपुरधार- गेहल संपर्क सड़क पर एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार शाम कमलाडी गांव के पास पेश आया। गाड़ी में सवार गांव भलाड़ गांव के राजेश कुमार (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक प्रेमपाल और मीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को हरिपुरधार पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया। हादसे की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर हादसे की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।















