Dnewsnetwork
शिमला पुलिस ने युवकों को हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक आरोपी को 5.52 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी रोहित निवासी ठियोग, जिला शिमला, आयु 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर मामले में नशे की खेप के सप्लायर अजय चौहान निवासी गांव धारकालना, डा० देवठी, तहसील ठियोग, जिला शिमला, आयु 37 वर्ष को इस मामले में धारा 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच की जा रही है।















