DNN शिमला
देश की रक्षा में सीमा पर तैनात सेना और पैरा मिल्ट्री के जवानों को घर परिवार की चिंता न सताए इसके लिए शिमला पुलिस (Shimla Police) ने आज आईटीबीपी (ITBP Taradevi ) तारादेवी में आभार योजना का शुभारंभ किया है।जिसके माध्यम से शिमला जिला के जवानों के परिवार को अगर कोई परेशानी है तो शिमला पुलिस उसका समाधान करने का रास्ता ढूंढेगी जिससे जवान सीमा पर बेफिक्र होकर अपनी सेवाएं दे सके। एसपी शिमला मोहित चावला (Mohit Chawala) और डीआईजी आईटीबीपी प्रेम सिंह (Prem Singh) ने योजना का शुभारंभ किया।
पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावाला ने बताया कि सेना और पैरा मिल्ट्री के जवानों को सीमा पर घर चिंता सताती रहती है क्योंकि वे परिवार से काफी दूर रहते हैं। इसी बात को मध्यनजर रखते शिमला पुलिस (Shimla Police) ने कारगिल दिवस (Kargil Divas) के मौके पर जवानों को ट्रिब्यूट स्वरूप इस योजना का शुभारंभ किया है।शिमला पुलिस सेना के जवानों की समस्या का हल करने की कोशिश करेगी।इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।
वहीं आईटीबीपी के डीआईजी प्रेम सिंह (ITBP DIG Prem Singh) ने एसपी शिमला का इस तरह की योजना शुरू करने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की योजना पूरे भारत मे शुरू होनी चाहिए ताकि जवान घर परिवार की चिंता से मुक्त होकर सीमा पर तत्परता से सेवा दे सकें। योजना का हर महीने सब डिविजन स्तर आकलन किया जाएगा और 3 महीने बाद जिला स्तर इस योजना का रिव्यु होगा और शिकायतें दूर की जाएगी।















