DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान रविंदर शर्मा और यूनियन सदस्यों ने हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अश्वनी ठाकुर से मुलाक़ात की और फायर यूनियन का पंजीकरण करवाया । ये जानकारी फायर यूनियन के प्रेस सचिव अशोक शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि इस दौरान पर विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई और इसके समाधान के लिए भविष्य में क्या किया जा सकता है इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।















