SHIMLA दीन दयाल अस्पताल का नाम दयनीय अस्पताल रख देना चाहिए-विक्रमादित्य

Politics Shimla

DNN शिमला

प्रदेश विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के दीन दयाल अस्पताल की दशा का मामला उठाया। विक्रमादित्या ने कहा कि इस अस्पताल का नाम दयनीय अस्पताल रख देना चाहिए। क्योंकि इस अस्पताल में न ऑपरेशन थिएटर है, न डिजिटल एक्स रे मशीन, न ही स्टॉफ और अन्य सुविधाएं है। इस पर संसदीय मंत्री गुस्से में आ गए और उल्टा कांग्रेस पर अस्पताल की ख़स्ता हालात का ठीकरा फोड़ दिया और कहा कांग्रेस पार्टी अपने 5 साल के कार्यकाल में तो अस्पताल की दशा नहीं सुधार पाई अब बेवजह हल्ला कर रहे हैं।

इस पर सदन तप गया और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। इसी बीच मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सफ़ाई दी और कहा कि विपक्ष अखबार में सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के मामले बिना नोटिस दिए उठा रहा है। विपक्ष को छवि झगड़ालू ने बने इसका ध्यान रखें।

News Archives

Latest News