SDM एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय को 2 दिन के लिए बंद

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

28 अप्रैल – एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय झण्डूता में कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी एस.डी.एम. झंडूता विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अब दोनों कार्यालय 3 मई 2021 को खुलेंगे।
उन्होंने लोगों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सावधानी से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की।

News Archives

Latest News