SDM सोलन ने BDC सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

Himachal News

DNN सोलन
उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनेंगे। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यांे को विश्वास दिलाया कि जिला एवं उपमण्डल स्तर पर प्रशासन की ओर से उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रीतिका, खण्ड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives