ROAD ACCIDENT: कुपवी-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, 2 की मौत

Crime Sirmaur

DNN नाहन

हरिपुरधार-कुपवी सड़क मार्ग पर एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि करीब 200 फुट गहरी खाई में गिरते ही टिप्पर के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी झकांडों तहसील शिलाई व 28 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र रतन सिंह निवसी मानल की मौत हो गई। टिप्पर को वेद प्रकाश चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कुपवी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए है। उधर कुपवी पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News