rashifal

#rashifal चंद्रमा आज बनाएंगे ग्रहण योग, पढ़िए आपकी राशि पर क्या है इसका प्रभाव

Himachal News Others

राशिफल

04 मार्च, गुरुवार। आज चंद्रमा का संचार शाम में तुला राशि से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा का संयोग केतु से होगा जिसकी वजह से ग्रहण योग बनेगा। ऐसे में मिथुन राशि वालों को मामा पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए विस्तार से, क्या कहते हैं आपके सितारे….

मेष
तकनीक के उपयोग से व्यवसाय के विस्तार की योजना बनाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों की उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है और आमदनी संतोषजनक रहेगी। किसी मित्र की बातों की वजह से मन खराब हो सकता है और स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखकर अपने कार्य पर ही फोकस करें। सायंकाल के समय परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा

वृषभ

मित्रों और भाइयों की मदद से किसी बड़े अधिकारी की मदद प्राप्त होगी और सरकारी कार्य पूरे होते नजर आएंगे। सुख-संपत्ति का विस्तार होगा और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता से रिश्तों में सुधार आएगा और किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी लेकिन पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। सायंकाल के समय किसी कला संगति का आनंद मिलेगा। लव लाइफ में अपने व्यवहार पर संयम रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ जाएग

मिथुन
छात्र अपने समय का सदुपयोग करेंगे और नए ज्ञान का अनुभव प्राप्त करेंगे। नौकरी बदलने के बारे में योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है और इस परिवर्तन में आपकी उन्नति भी होगी। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और नौकरी में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे, जिससे उच्च पद की प्राप्ति का योग बन रहा है। संतान की ओर से सुखद समाचार भी मिलेगा। मकान लेने की दिशा में किए गए निवेश लाभ देंगे लेकिन दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें।कर्क
परिवार में रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा और नए वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी व व्यवसाय में साझेदारों और साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा लेकिन आपको आराम का त्याग करना पड़ेगा। संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से सुख में वृद्धि होगी और कहीं से कोई उपहार भी मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा। सायंकाल के समय छात्रों का अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा।

सिंह
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नए उत्पादों को व्यापार में शामिल करने का है। मित्रों के सहयोग से भी व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता रहेगी लेकिन व्यस्तता भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं और किसी बुजुर्ग की मदद से अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में लगेगा, जिससे मनोबल बढ़ा रहेगा। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या

कानूनी मामलों से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। वहीं छात्रों को आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन साथियों का सहयोग मिलता रहेगा और आय में भी यथोचित वृद्धि होगी। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। सायंकाल के समय भाइयों के सहयोग से कोई पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।तुला
पिता के मार्गदर्शन से आर्थिक उन्नति होगी और आभूषण से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढ़ने में रूचि बढ़ेगी और कुछ समय सामाजिक आयोजन में भी बीतेगा।

वृश्चिक

छात्रों की व्यावहारिक सोच में उन्नति होगी और अपने अनुभवों की मदद से प्रतियोगी परीक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान भी ढूढेंगे। सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा और बेरोजगार युवाओं की तलाश पूरी होगी। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। बड़े लोगों की मदद से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।

धनु
कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से आपकी कार्यशैली में भी बदलाव होगा और मेहनत की अधिकता रहेगी। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को घर लौटने का मौका मिल सकता है। बातचीत के दौरान वाणी और व्यवहार पर संयम रखें अन्यथा भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। सायंकाल के समय निकट यात्रा के योग बन रहे हैं और आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।मकर
राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा और जनसमर्थन भी अच्छा मिलेगा। नौकरी छोड़ने वाले नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे और अपना कुछ कार्य शुरू करने की योजना तैयार करेंगे। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से जुड़े जातकों की भी आय बढ़ सकती है लेकिन क्रोध से बचे रहें। आज आपके भाग्य उदय होगा और धन लाभ के साथ-साथ आपकी कीर्ति की वृद्धि होगी। आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी की सफलता मिलने से मन हर्ष होगा।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में किसी और की वजह से काम बिगड़ सकता है और अधिकारीगण आप पर क्रोध कर सकते हैं लेकिन साथियों का सहयोग मिलता रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। व्यापारी वर्ग की संपत्ति का विस्तार होगा और उस संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, क्रोध से बचें। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन
कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ सकता है। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नये स्रोत विकसित होंगे। देश देशांतर से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करगें तो लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *