rashifal

#Rashifal आज मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा का भी उत्तम योग

Himachal News Others

राशिफल

12 मई, बुधवार। आज बैशाख माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। कृतिका नामक नक्षत्र रहेगा। इस दिन वृषभ राशि में चंद्रमा विद्यमान रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति उत्तर में होगी। इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा करना नुकसानदायी साबित होगा। अगर किसी कारणवश उत्तर दिशा की यात्रा करना अति आवश्यक हो धनिया खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ, मांगलिक या नया कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं, क्योंकि राहु काल कई स्थानों पर माना जाता है और कई स्थानों पर नहीं माना जाता है।

दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि, चंद्रमा वृषभ राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह वृषभ राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे।

मेष
इस समय उचित ग्रह स्थिति आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करवाएगा। समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजना बनेगी। धन लाभ होगा। नया काम आपका शुरू हो सकता है।

वृषभ
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे। नए वाहन के खरीदने संबंधी योजना बनेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों के घूमने – फिरने या मनोरंजन में समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। इससे आपके महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं।

मिथुन
आज रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का का प्रयास करेंगे। इससे मानसिक और शारीरिक थकावट दूर हो जाएगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा। दिन उत्तम साबित होगा।

कर्क
आज महत्वपूर्ण तथा उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों से मुलाकात और लंबी चर्चा होगी। चर्चा भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। विरोधी आपके सामने परास्त हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। तथा धन लाभ के उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह
घर से संबंधित कोई कार्य योजना आपकी तैयार होगी। नया घर आप खरीद सकते हैं या नई प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए विचार – विमर्श करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपको विशेष रुचि रहेगी। परिवार के साथ अधिकतम समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना आवश्यक होगा।

कन्या
कोर्ट – कचहरी के मामलों में फायदा होगा। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदारों के विवाद पूर्ण मामलों में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी, चतुराई और सूझबूझ की तारीफ होगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और मान – सम्मान भी देंगे।

तुला
आज कोई भी काम करने से पहले अपने अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुने। जिससे अच्छी सूझबूझ तथा सोच – विचार की क्षमता प्राप्त होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की योजना बनेगी। साथ ही रिश्तेदारों की आवाजाही बनी रहेगी।

वृश्चिक
धार्मिक कार्यों में विशेष रूझान रहेगा तथा समाज में लोग आपको पसंद करेंगे। रुतबा बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित रहेंगे। सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नया वाहन, नई वस्तु खरीदने के विषय में विचार – विमर्श कर सकते हैं।

धनु
इस समय मानसिक और शारीरिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूझना बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति, भूमि-भवन या वाहन के खरीदफरोख्त की कोई योजना चल रही है तो उसमें गंभीरता पूर्वक विचार करें। समय व् परिस्थितियां आपके पक्ष में है। किसी भी प्रकार का कोई कागजी कार्रवाई करते हैं तो ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करना चाहिए।

मकर
आज किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। अध्ययनरत बच्चों को मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे, जिससे उनका हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ने वाला है।

कुंभ
इस समय ग्रह गोचर भरपूर मनोबल और आत्मविश्वास पैदा करेंगे। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपको पसंद करेंगे। नौकरी में नया काम, नई जिम्मेदारी मिलने का योग है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। आपको स्वभाव में आदर्श और सौम्यता बनाकर रखना बहुत आवश्यक होगा।

मीन
आज दिनचर्या में परिवर्तन लाने के लिए रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको खुशियां प्राप्त होगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार प्राप्त होने वाला है।

News Archives

Latest News