DNN अमृतसर
25 नवम्बर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। प्रथम जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग का एक नोटिस पूर्व डिप्टी सीएम के रानी का बाग स्थित घर पर पहुंचा है। जिसमें उन्हें शनिवार को एसएसपी विजिलेंस ऑफिस कचहरी चौक में पेश होने के लिए कहा गया है।
विजिलैंस के अधिकारियों ने खुद पुष्टि की है कि ओम प्रकाश सोनी को जांच के लिए बुलाया गया है। हालांकि उन्हें किस मामले में तलब किया गया है, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित बताया ये जा रहा है कि विजिलैंस ब्यूरों की तरफ से जो नोटिस पूर्व डिप्टी सीएम के घर पर दिया गया है, उसमें उन्हें आय संबंधी जानकारी व ब्यौरा पेश करने के लिए कहा गया है।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान से हरी झंडी मिलने के बाद ही विजिलेंस विभाग ने यह नोटिस पूर्व डिप्टी सीएम के घर पहुंचाया है।














