POLICE ने पकड़ा 21.88 ग्राम चिट्टा 3 ARREST

Crime Solan
DNN सोलन
सोलन जिला पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए परवाणू में 2 अलग अलग मामलों में चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि परवाणु में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में करीब 21.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एक कार को रोक कर चैक किया। इसमें गंजन निवासी परवाणु व अनमोल ठाकुर सवार थे। कार में तलाशी लेने पर उसके अंदर 10.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने परवाणू पार्क के नजदीक एक व्यक्ति को शक के आधार पर चैक किया। इसके पास से भी 10.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में देवी राम निवासी परवाणू को गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News