POLICE ने कार रोककर बैग किया चैक हुआ बड़ा खुलासा, 2 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

डगशाई पुलिस ने नाके के दौरान 2 लोगों को 600 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डगशाई पुलिस ने नाके के दौरान एक कार को रोककर चैक किया। इस दौरान कार में 2 व्यक्ति बैठे थे। इनके पास एक बैग था। बैग को खोलने पर उसके अंदर से 600 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नवीन कुमार व सिकंदर सिंह के तौर पर की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News