POLICE के लिए व्यक्तिगत INTERVIEW 17 से 19 अप्रैल तक

Crime Solan
DNN सोलन
सोलन जिले में पुलिस विभाग ने पुरूष, महिला तथा चालक आरक्षियों के पदों पर भर्ती के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार 17  से 19 अप्रैल 2018 तक आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां पुलिस अधीक्षक सोलन, मोहित चावला ने दी। मोहित चावला ने कहा कि आरक्षी पदों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रातः 8 बजे से पुलिस लाईन्स सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में बुलावा पत्र में लिखित सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिला है तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में व्यक्तिगत रूप से  संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल, 2018 को 71, 18 अप्रैल 2018 को 80 तथा 19 अप्रैल, 2018 को 67 उम्मीदवारांे को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

News Archives

Latest News