डीएनएन सोलन
सोशल मीडिया पर सोलन पुलिस की 2 तस्वीरें वायरल होने से विभाग में खलबली मच गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद युवा व तेजतर्रार पुलिस कप्तान मोहित चावला ने भी मामले में विभागीय जांच शुरू करवाने के साथ साथ फोटो में दिख रहे पुलिस कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए है। डीएसपी अमित ठाकुर को मामले की जांच के निर्देश दिए गए है।
जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट निवार्य किए जाने के बाद पुलिस अपने ही जाल में फंस गई है। दरअसल शहर के जागरूक लोगों ने फेसबुक व व्टसअप पर कुछ पुलिस कर्मचारियों की तस्वीरें खींच कर डाली है। इनमें एक फोटो में मोटर साइकिल पर सवार दो पुलिस कर्मचारियों का कैमरे में कैद किया हुआ है। जिसमें से पीछे बैठे पुलिस कर्मचारी ने हेलमेट नहीं पहना है। दूसरी तस्वीर में डीसी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को बिना हेलमेट के पुलिस कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। इस तस्वीर के जरिए सोलन पुलिस की हेलमेट को लेकर पुलिस की दोगली नीति पर प्रकार किए गए है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद मामला जैसे ही एसपी के संज्ञान में आया उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मचारियों व बिना हेलमेट के बाजार में घूमने वाले डीसी कार्यालय के एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए डीएसपी को निर्देश दिए है। साथ ही मामले में विभागीय कार्यवाई करने का कहा है। मामले में एसपी मोहित चावला ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है। कानून तोडऩे वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
















