POLICE को देखकर घबराया, तलाशी लेने पर मिला चिट्टा

Crime Solan

DNN सोलन

नशे के खिलाफ सोलन पुलिस के अभियान को जबरदस्त सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने धर्मपुर थाना के तहत गश्त के दौरान एक युवक से 13.95 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार टीम सोमवार को सुबाथू मार्ग धर्मपुर में धनोरी लिंक सड़क समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 13.95 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान अर्की निवासी 25 वर्षीय नरेश कुमार के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इस की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News