PM मोदी सुरक्षा में चूक मामले में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, सुरेश कश्यप ने घेरी पंजाब सरकार

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

11 जनवरी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला मुख्यालय नाहन में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया गया, तो वही कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर के माध्यम से पीएम मोदी के साथ होने की बात कही। हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया, तो वही प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में की गई चूक के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोकि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी शामिल हैं, उनकी सुरक्षा में सेंध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक और जहां पंजाब की कांग्रेस सरकार ने रैली में जाने से लोगों को रोका, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया गया। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कांग्रेस पार्टी को यह सद्बुद्धि मिल सके कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण को पंजाब सरकार की एक सोची समझी साजिश करार दिया।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *