Pickup खाई में गिरी 3 की दर्दनाक मौत

Chamba Crime

DNN चंबा

चंबा (Chamba) जिला के चुराह उपमंडल के तहत आने वाले पक्का पुल के समीप एक पिकअप देर रात करीब 2 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई । जिसके चलते तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई । ये गाडी चंबा से तीसा की और जा रही थी तभी अचानक पक्का पुल के समीप सड़क से बाहर निकलने से करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरने से ये हादसा हुआ है । जैसे ही लोगों को गाडी गिरने की सूचना मिली तो स्थानीय लोगों सहित पुलिस ने रेस्कियु ओपरेशन चलाया और उन्हें खाई से बड़ी मशकत के बाद निकाला हालंकि स्थानीय विधायक और विधान सभा उपाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा गया ।

वहीँ दूसरी और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा कि एक पिकअप दो बजे के करीब रात को गहरी खाई में गिरी है। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई हमारी सम्बेदनाएं पीडत परिवार के साथ है हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है और पीडत परिवार को फौरी राहत दी गई है, प्रति व्यक्ति को दस दस हजार की राशी दी गई है।

News Archives

Latest News