DNN परवाणू
सोलन जिला के परवाणू में यूनियनों में कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को यहां पर मारपीट हुई। घटना में करीब 8 लोग घायल हुए है। कई वाहनों का नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद से परवाणू में तनाव है। एक दूसरे से मारपीट कर रहे लोगों को तितर बित्तर करने के लिए पुलिस अधिकारी को हवा में पिस्टल लहरानी पड़ी।
गौर रहे कि प्रशासन के साथ हुए बावा गुट के समझौते के 12 घंटे बाद ही दि परवाणु को-आप्रेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी व कैंटर यूनियन के बीच बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय प्रशासन के साथ हुए समझौते के बाद बुधवार की सुबह बावा समर्थित कैंटर यूनियन में गाडिय़ों की मांग पर करीब 200 ट्रक व 100 कैंटर माल ढुलाई के लिए गए। इस दौरान परवाणु के विभिन्न हिस्सों में लोड होने लगीं तो दि परवाणु को-आप्रेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के कुछ लोगों ने कई वाहनों पर पथराव कर दिया, जिस कारण 4 वाहनों के शीशे टूट गए। इसके बाद कैंटर यूनियन के कई सदस्य भी कसौली चौक पर एकत्र हो गए और दोनों यूनियनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में दि परवाणु को-आप्रेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के सदस्य प्रमोद शर्मा, राजू, राहुल, शेर सिंह व फूलचंद घायल हो गए जबकि कैंटर यूनियन के कालू व पप्पू भी घायल हो गए हैं।



















