OMG नाबालिग से गैंगरेप

Crime Himachal News

डीएनएन कुल्लू
कुल्लू में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 13 साल की नाबालिग के साथ 2 युवकों ने रेप किया। परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में नाबालिग से गैंगरेप की पु्ष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता उन आरोपी युवकों में से एक को पहचानती है। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिग को शाम के समय बहला-फुसला कर कमरे में ले गए और वहां घटना को अंजाम दिया। लड़की द्वारा पहचाने जाने वाले एक लड़के का स्कैच तैयार किया जा रहा है। पुलिस ने वारदात को लेकर पोक्सो एक्ट और भादसं. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। कुल्लू के ए.एस.पी. निश्चिंत नेगी ने वारदात को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News