DNNसोलन
सोलन में अपनी तरह का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ससुर बहु के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अपने तरह के सामने आए ऐसे मामलों को लेकर पुलिस भी हैरान है और शिकायत के बाद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके उसे मोबाइल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सोलन में रहने वाली 2 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनका ससुर बाथरूम के अंदर एक स्थान चोरी छीपे अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके उसे तब रख देता था, जब वह नहाने जाती थी। एक बहु को जब इसकी भनक लगी, तो उसने दूसरी बहु को इस विषय में जानकारी दी। जिसके बाद दोनों ने ससुर को रंगे हाथों इस कार्य को अंजाम देने की योजना बनाई। बहु ने बाथरूम में लगे टंकी से मोबाइल कैमरा बरामद किया, तो वह आन था। इसके बाद बहु उसे लेकर तुरंत शहर पुलिस चौकी पहुंची और मोबाइल कैमरे को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद मोबाइल कैमरे को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


















