OMG…. इस अभियान के तहत प्रदेशभर में जुड़ेंगे 2.5 लाख सदस्य 

Baddi Others

DNN बद्दी

इंटक प्रदेशाध्यक्ष राहुल तनवर ने की सदस्या अभियान की शुरूआत कामगार वर्ग के साथ साथ प्रदेश के आम वर्ग को भी साथ जोड़ेगी इंटक, लड़ेगी जनता की लड़ाई  कहा यूथ इंटक के साथ साथ कांग्रेस को भी करेंगे जमीनी स्तर पर मजबूत हिमाचल दस्तक ब्यूरो। बद्दी हिमाचल प्रदेश यूथ इंटक पूरे प्रदेश भर में 2.5 लाख नये सदस्यों को जोड़ेगी। यूथ इंटक ने इस सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। बद्दी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यूथ इंटक अध्यक्ष राहुल तनवर ने बताया कि संगठन ने सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत सर्वप्रथम पहले चरण में सोलन जिला और बीबीएन में सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाएगी। सदस्यता अभियान के तहत यूथ इंटक द्वारा सदस्यता अभियान का फार्म नये सदस्य की फोटो के साथ भरा जा रहा है, जिसमें सदस्य का पूरा ब्यौरा, संबंधित दस्तावेज और फोन नंबर मौजूद रहेगा। यूथ इंटक ने प्रदेश भर में 2.5 लाख सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे 1 वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। सदस्यता अभियान में कामगार वर्ग के साथ साथ आम लोगों को भी यूथ इंटक से जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान के लिए यूथ इंटक के सभी जिला अध्यक्षों व प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और सदस्यता फार्म पहुंचा दिए गए हैं। यूथ इंटक अध्यक्ष राहुल तनवर ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती में संगठन के सदस्य व कार्यकर्ता अहम रीढ़ होते हैं। यूथ इंटक के साथ साथ कांग्रेस को भी जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। पहली कड़ी में सोलन जिला के धर्मपुर में सदस्यता फार्म भरे गए हैं। जबकि दूसरी कड़ी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में तेजी से सदस्यता अभियान को अमलीजामा पहनाया जाएगा।  इस दौरान राहुल तनवर ने मजूदरों के हितों से हो रहे खिलवाड़ पर भी सरकार को जमकर तलाड़ा। राहुल तनवर ने कहा कि प्रदेश में मजदूर हितों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदेश के उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा हावी है और कामगर वर्ग का जमकर शोषण हो रहा है। राहुल ने कहा कि प्रदेश में दर्जनों उद्योग गुपचुप तरीके से बंद हो रहे हैं जिसकी आड़ में हिमाचली व बाहरी राज्यों के कामगारों का शोषण हो रहा है जिसे यूथ इंटक बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल ने कहा कि सदस्यता अभियान को अमलीजामा पहनाने के बाद यूथ इंटक एक नई मजबूती के साथ फील्ड में उतरेगी। मजदूर वर्ग के साथ साथ आम वर्ग को जोड़कर इंटक प्रदेश की जनता की लड़ाई भी लड़ेगी। 
कैप्शन: 19 बद्दी 3 : क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरूआत करते यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष राहुल तनवर। 

News Archives

Latest News