NYK कुल्लू के स्थापना दिवस पर आनी में नवाजी महान विभूतियां

Kullu Others
DNN आनी (चमन )
बुधवार को आनी में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा क्षेत्र के करीब 30 विभूतियों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर नवाजा गया। बुधवार को आनी मुख्यालय मे नेहरू युवा केंद्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम में एसडीएम आनी चेतसिंह ने बतौर मुख्यातिथि बतौर शिरकत करते हुए नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला और स्थापना दिवस की नेहरू युवा केंद्र कुल्लू को शुभकामनाएं दी गई। वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के 30 विभूतियों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समाजसेवियों को मुख्यातिथि एसडीएम चेतसिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
                 इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम आयोजक टिंकु शर्मा ने तमाम गण्मान्य का स्वागत किया और कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आनी उपमंडल में चल रही विभिन्न गतिविधियों से रूबरू करवाया। वहीं इस दौरान पत्रकार हरिकृष्ण शर्मा ने मीडिया, छविन्द्र शर्मा ने बाल दिवस, शिवराज शर्मा ने सांस्कृतिक क्षेत्र में, स्नेहा ठाकुर ने देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण पर अपने-अपने विचार रखे। वहीं जीनियस संस्थान आनी के छात्राओं ने बेटी अनमोल गीत गाकर खूब वाहावाही लूटी। वहीं श्याम भारती ने नशे के खिलाफ एकल गीत गाकर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की।
ये विभूतियां हुई सम्मानित

News Archives

Latest News