NPS कर्मचारी संघ ने समाप्त किया अनशन

Himachal News National/International Shimla Solan

DNN सोलन

13 अक्तूबर सोलन में NPS कर्मचारी संघ द्वारा OPS बहाली के लिए चलाए जा रहे क्रमिक अनशन समाप्त हो गया हैं। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अब जब प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग चुकी है तो आज वे हिमाचल में सभी जगह चल रहे क्रमिक अनशन समाप्त कर रहे हैं। इसी दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्मचारियों  से मुलाकात की । NPS राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने उन्हें अवगत करवाया कि पिछले कई महीनों से उनका संगठन OPS बहाली के लिए क्रमिक अनशन कर रहा है ताकि 2003 के बाद नियुक्त हुए सरकारी कर्मचारी भी पुरानी पेंशन ले सकें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि वे NPS कर्मचारियों की पीड़ा को समझती हैं तथा सेवानिवृत्ति के बाद होने वाले उनके हाल से वाकिफ हैं। उनकी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में OPS बहाल हो चुकी है। जैसे ही हिमाचल में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी यहां भी 10 दिनों के अंदर OPS बहाल कर दी जाएगी।
उनके साथ प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भी मौजूद थे।

News Archives

Latest News