NDRF की टीम पहुंची नालागढ़, किया ये काम

Nalagarh Others

DNN नालागढ़

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल ने सोलन जिला के नालागढ़ के राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक मॉकड्रिल आयोजित की। इस मॉकड्रिल में महाविद्यालय के छात्रों को किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के साथ-साथ छात्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से आपदा के समय प्रयोग में लाए जाने वाले यंत्रों एवं उपकरणों के बारे भी विस्तार से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर एनडीआरएएफ के निरीक्षक भवानी सिंह राठौर ने बताया कि आपदा के समय धैर्य एवं समझदारी से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भूकंप की स्थिति में भागकर खुले स्थान पर पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने अन्य आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की।
इस अवसर पर छात्रों को बताया गया कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से उचित तैयारी एवं प्रबंधन के साथ निपटा जा सकता है। छात्रों को जानकारी दी गई कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सत्त अ यास एवं प्रशिक्षण आवश्यक है।
एनडीआरएफ की टीम ने नालागढ़ उपमंडल में सिरसा खड्ड, चिकनी खड्ड, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों वर्धमान इंडस्ट्री, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट बद्दी, पिडिलाइट इत्यादि स्थानों का दौरा कर प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी प्रदान की।
एनडीआरएफ की बठिंडा स्थित टीम हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड तथा ज मू-कश्मीर में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गठित की गई है। इस टीम में 24 सदस्य है।
इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ केशव राम, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक अनीता ठाकुर, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल रतन वर्मा सहित महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

News Archives

Latest News