DNN नौणी
16 अक्तूबर। डॉ वाईएस परमार औदयानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए प्रवेश पाने के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया नया आरक्षण रोस्टर अपना लिया है। आरक्षण रोस्टर को अपनाने के मद्देनजर, विश्वविद्यालय में सामान्य सीटों के लिए नया आवेदन करने का अवसर, उन उम्मीदवारों को दिया गया है जिन्हें नए आरक्षण रोस्टर में शामिल किया गया है और अभी तक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में जिन श्रेणियों के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने का अवसर नहीं मिला था।इसके अलावा, उन आवेदकों को भी अवसर प्रदान किया गया है, जिन्होंने बीएससी, बीटेक, एमएससी, एमबीए, एमबीए (एग्रीबिजनेस) और पीएचडी डिग्री प्रोग्राम में सामान्य सीटों के लिए पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, पर वो आरक्षण रोस्टर में डाली गई श्रेणियों के तहत आवेदन नहीं कर पाए थे।
स्नातक कार्यक्रम के लिए, नए रोस्टर के अनुसार निम्न श्रेणियों में नए आवेदन किए जा सकते हैं: EWS, UR Ex-Serviceman, SC Ex-Serviceman, ST Ex-Serviceman and OBC Ex-Serviceman। एमएससी, एमबीए, एमबीए (एग्रीबिजनेस) और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए, नए रोस्टर के अनुसार निम्न श्रेणियों में नए आवेदन किए जा सकते हैं: EWS, UR Ex-Serviceman/ Ward of Ex-Serviceman, UR IRDP, SC Ex-Serviceman/ Ward of Ex-Serviceman, SC IRDP, ST- Ex-Serviceman/Ward of Ex-Serviceman, ST IRDP, OBC, OBC- Ex Serviceman/Ward of Ex-Serviceman, OBC IRDP and OBC PH.
नए आवेदन, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। यदि किसी छात्र ने पहले ही से आवेदन कर अपना काउंसलिंग प्रोफार्मा जमा किया हुआ है, लेकिन नए रोस्टर के अनुसार अपनी संबंधित नई श्रेणी के दस्तावेज जमा नहीं कर पाये है, तो ऐसे छात्रों को ईमेल के जरिए अपने संबंधित दस्तावेज भेजने होंगे। नए आवेदन और संबंधित दस्तावेज को विश्वविद्यालय भेजने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर देखी जा सकती है।














