NAUNI UNIVERSITY ने इस वर्ष दिया आवेदकों को सुनहरा अवसर… जल्द करें आवेदन

Education Solan

DNN सोलन 

डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में फ्रूटस एंड वेजीटेबल प्रोसेसिंग एवं बेकरी प्रोडक्टस पर आधारित एक साल के डिप्लोमा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह डिप्लोमा विवि के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द़वारा करवाया जाता है। इस साल, आवेदकों के लिए खास बात यह है कि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष इस डिप्लोमा कार्यक्रम की फीस बीस हज़ार से घटकार पाँच हज़ार रुपये कर दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिप्लोमा के लिए आवेदन कर इस कोर्स में प्रवेश ले सकें।

इस कोर्स को कौशल विकास भत्ता के साथ भी जोड़ा गया है जिसके तहत कोर्स करने वाले छात्र हिमाचल सरकार द्वारा दिये जा रहे कौशल विकास भते के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसका लाभ ले सकतें हैं। इस कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं रखी गई है जबकि इसमें कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है। इस साल इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए छात्र 17 जनवरी 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। 19 जनवरी को इस डिप्लोमा कार्यक्रम की काउन्सेलिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम में कुल 35 सीटें रखीं गई हैं।

News Archives

Latest News