DNN सोलन
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में फ्रूटस एंड वेजीटेबल प्रोसेसिंग एवं बेकरी प्रोडक्टस पर आधारित एक साल के डिप्लोमा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह डिप्लोमा विवि के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द़वारा करवाया जाता है। इस डिप्लोमा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को खाद्य प्रसंस्करण और बेकरी आइटम के क्षेत्र में अपने उद्यम शुरू करने के लिए प्रशिक्षित करना है।
इस कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं है जबकि इसमें कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है। इस साल इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए छात्र 16 सितम्बर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में कुल 35 सीटें रखीं गई हैं। 18 सितम्बर को डीन औदयानिकी महाविद्यालय, नौणी के ऑफिस में इस डिप्लोमा कार्यक्रम की काउन्सेलिंग की जाएगी। विश्वविद्यालय की वैबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर जाकर प्रोस्पेक्टस और एप्लिकेशन फॉर्म डाऊनलोड़ किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय का उद्देशय है कि अधिक से अधिक लोग इस डिप्लोमा के लिए आवेदन कर इस कोर्स में प्रवेश ले सकें इसलिए एक वर्ष के इस डिप्लोमा कार्यक्रम की फीस सिर्फ पाँच हज़ार रुपये रखी गई है। इस कोर्स को कौशल विकास भते के साथ भी जोड़ा गया है जिसके तहत कोर्स करने वाले छात्र हिमाचल सरकार द्वारा दिये जा रहे कौशल विकास भते के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसका लाभ ले सकतें हैं।















