NATIONAL अवार्ड से सम्मानित हुईं HIMACHAL की बेटी नेहा सरोज वर्मा 

Entertainment Shimla

DNN शिमला

अपने सफल करिअर में एक और कीर्तीमान स्थापित करते हुए हिमाचल की बेटी नेहा सरोज वर्मा ने राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है। यंग इंडियन आर्ग्रेनाइजेशन की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान आटीओ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल लोगों को द लीजेंड ऑफ सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय अवार्ड-2019 दिए गए। इस कार्यक्रम में खासतौर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित अजाद ने शिरकत की। इसी प्रोग्राम में सरोज वर्मा को द लीजेंड ऑफ सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय अवार्ड-2019 दिया गया। हिमाचल के जिला सिरमौर तहसील राजगढ़ में जन्मी सरोज वर्मा लेखन और पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे हैं। बता दें कि सरोज वर्मा चंडीगढ़ में रहती हैं और हाल ही में इन्होंने म्यूजिक एलबम में सराहनीय भूमिका निभाई है। सरोज वर्मा को इससे पहले प्राइड ऑफ द कंट्री अवार्ड, ग्रेट आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड और इंडिया अचीवमेंट अवार्ड डॉ भीम राव अंबेडकेर नोबलिस्ट आदि कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अवार्ड मिलने पर सरोज वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसमें उनके परिवार  और मित्रों ने बेहद सहयोग किया है।

 

 

 

News Archives

Latest News