#nalagarh इस वर्ष होली पर दिखा कोरोना का कहर

Baddi Nalagarh Others
DNN नालागढ़ 
29 मार्च। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में इस बार होली का त्यौहार पिछले सालों के मुकाबले फीका नजर आ रहा है। यूं तो हिमाचल सरकार ने लोगों से अपील की है की होली का त्यौहार  कोरोना को मध्य नजर रखते हुए अपने घर में ही खेलें वही नालागढ़ में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है। बाजारों में रौनक गायब हैं वही पुलिस प्रशासन बाजारों में गस्त लगाते नजर आ रहे हैं। बाजारों में रौनक कम होने की वजह से सीधा असर दुकानदारों पर पड़ रहा है। उनका कहना है की लॉक डाउन की वजह से पहले ही मंदी का दौर चल रहा है ऊपर से  कोरोना की वजह से बाजारों में बिल्कुल भी रौनक नहीं है। जिसकी वजह से दुकानदार बहुत मायूस है दुकानदारों का कहना है। अगर हालात इसी तरह रहे तो उन्हें आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि सरकार बाजारों में तो सख्त कार्रवाई कर रही है परंतु राजनीतिक रैलियों और आसपास लगने वाली सब्जी मंडियों में हजारों की तादाद से लोग आते और जाते हैं वहां पर प्रशासन का ध्यान नहीं जाता अगर ,  कोरोना को रोकना है तो प्रशासन को वहां पर भी सख्त कदम उठाने चाहिए।

News Archives

Latest News