#nalagarh में 02.00 बजे तक 64.93 प्रतिशत मतदान 

Baddi Nalagarh Politics

DNN नालागढ़

19 जनवरी। सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.93 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 27812 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 14306 महिलाएं तथा 13506 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

News Archives

Latest News