DNN नाहन (सिरमौर)
11 अप्रैल। जिला मुख्यालय सिरमौर में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। मौत होने के बाद महिला का रविवार को कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला कैंसर रोग से भी पीड़ित थी और उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी। लिहाजा रविवार को कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिले में अब कोरोना संक्रमण से यह 40वीं मौत है।
जिला के सीएमओ डा. केके पराशर ने बताया कि कैंसर रोग से पीड़ित महिला का 30 मार्च को सैंपल लिया गया था, जोकि 31 मार्च को पाॅजिटिव पाई गई। महिला नाहन मेडिकल काॅलेज में एडमिट थी, जिसकी हालत ठीक होने के बाद उसे 8 अप्रैल को छुट्टी दी गई थी। सुबह अचानक ही घर पर तबीयत खराब होने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। सीएमओ ने बताया कि महिला का कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुसार नगर परिषद के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बता दें कि सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है और जिला में अब तक 40 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।















