MMU अस्पताल में अब OPD 4 बजे तक

Others Solan

DNN सोलन
सोलन एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ने ओपीडी का समय बढ़ाकर 4:00 बजे तक कर दिया है। रोगियों की सुविधा के लिए इस समय को बढ़ाया गया है। इस दौरान अस्पताल में सभी रोगों के मरीज को देखा जाएगा और उनका उपचार किया जाएगा। इसके लिए रोगी को 2:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवानी होगी।
इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध हैं।
यह जानकारी एमएमयू अस्पताल के उप चिकित्सा अधिकारी मनप्रीत नंदा ने दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट के लिए अलग से ब्लॉक बनाया गया है, लेकिन वर्तमान में यहां पर कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है।

News Archives

Latest News