DNN सोलन
रविवार को विधायक धनीराम शांडिल ने भाजपा नेताओं के प्रयासों पर पानी फेरते हुए ब्रुरी के नजदीक शिव मंदिर दौंसी सड़क का उद्घाटन कर डाला। इस सड़क का उद्घाटन मंत्री से करवाने की योजना भाजपा नेता बना रहे थे, लेकिन शांडिल सड़क का उद्घाटन कर गए और भाजपाई देखते रह गए। वहीं भाजपा शांडिल द्वारा किए गए इस उद्घाटन की निंदा भी की है। जबकि शांडिल का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए 62 लाख रुपए का बजट उन्होंने ही दिया था और यहां पर रविवार को उन्हें मेले में मुख्यातिथि के तौर पर बुलाया गया था और स्थानीय लोगों की उपस्थित में ही सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी राजनीति करने में माहिर है।
विधायक द्वारा किए गए उद्घाटन की भाजपा सोलन मंडल ने कड़ी निंदा की है। मंडल महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि शाडिल यह भूल गए है कि वे अब न ही मंत्री है और न ही उनकी सरकार है। उन्होंने विधायक की गरिमा में रह कर कार्य करना चाहिए।















