DNN सोलन
विधायक के कार्यालय का कर्मचार बनकर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। विधायक ने स्वयं इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति विधायक के कार्यालय का कर्मचारी बनकर कांग्रेस के नेता से 50 हजार रुपए की ठगी की फिराक में था, लेकिन शक होने पर कांग्रेसी ने विधायक से कर्मचारी को लेकर जानकारी ली। जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया।
पता चला है कि पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं वर्तमान में सोलन के विधायक धनीराम शांडिल के कार्यालय का कर्मचारी बनकर किसी ने सोलन कांगे्रस के जिला मीडिया कोडिनेटर अमन सेठी को फोन किया और कहा कि वह विधायक धनीराम शांडिल के कार्यालय से बोल रहा है और शांडिल ने उन्हें उनका नंबर दिया है। इस व्यक्ति ने फोन पर कहा कि शांडिल ने उन्हें 50 हजार रुपए देने को कहा है और शांडिल अभी व्यस्त है और सोलन आने पर उन्हें यह पैसे लौटा देंगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने इसके बाद सोलन में वेस्टर्न मनी के जरिए पैसा ट्रांसफर करने वाले एक युवक को भी फोन किया और उससे एक बैंक अकाउंट नंबर देकर उसमें 50 हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा और यह कहा कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद वह पैसे अमन से ले ले। इसी बीच इसी व्यक्ति ने विधायक धनीराम शांडिल को भी इसी व्यक्ति ने पंजाब कांग्रेस का बड़ा नेता बनकर फोन किया और उन्हें ाी कुछ बात कहीं। फोन पर बात विधायक के पीए ने की। जिसके बाद उन्हें इस मामले में शक हुआ। इसी बीच अमन ने भी विधायक को फोन करके यह जानकारी हासिल की कि उनके कार्यालय से कोई व्यक्ति 50 हजार रुपए मांग रहा है। मामले में दोनों पक्षों के बीच बात होने के बाद साफ हुआ कि कोई अज्ञात विधायक का नाम लेकर ठगी का प्रयास कर रहा है। इसके बाद विधायक ने स्वयं इस मामले में एसपी मधुसूदन शर्मा से बात करके मामले की शिकायत की। जबकि देर शाम अमन सेठी ने मामले की लिखित शिकायत सदर पुलिस में की। वहीं दूसरी ओर मामले में एसपी मधुसूदन शर्मा ने कहा कि उन्हें विधायक द्वारा मौखिक तौर पर इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। फिलहाल लिखित शिकायत न होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।















