ग्राम पंचायत खेड़ा में वर्षा जल संग्रहण पर खर्च होंगे 15 लाख

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
3 मार्च  बढ़ती जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधन लगातार घटते जा रहे हैं इसलिए वर्तमान में जल, जंगल व जमीन का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक दायित्व है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से बीबीएन क्षेत्र में पौधारोपण के अतिरिक्त नदी नालों के तटीकरण तथा वर्षा जल संग्रहण से संबंधित कार्यों एवं परियोजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह जानकारी नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेड़ा के गांव बेली देओड़ में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे बांध के भूमि पूजन अवसर पर  दी। उन्होंने कहा कि  वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश में तीन लाख 24 हजार महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।  गत 4 वर्षों के दौरान नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कार्यक्रम में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने जानकारी दी कि आजादी के पश्चात 70 वर्षों में पूरे प्रदेश में से 6 लाख 64 हजार नल लगाए गए थे जबकि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल स्थापित किए जा रहे हैं तथा केवल 2 वर्षों के दौरान ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6 लाख 78 हजार नल लगाए गए हैं।
इससे पूर्व वन मंडल नालागढ़ के उप अरनयपाल यशुदीप सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित आए सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल भंडारण योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 8 से 10 लाख लीटर जल ग्रहण क्षमता की 150 जल भंडारण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिन पर 100 करोड़ पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल भंडारण योजना के अंतर्गत वन मंडल नालागढ़ में ग्राम पंचायत थाना तथा खेड़ा में जल भंडारण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिन पर 15-15 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा ताकि निकट भविष्य में लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर खेड़ा पंचायत की प्रधान तृप्ता देवी उप प्रधान महेश कुमार बीडीसी सदस्य इस्माइल सहित अन्य स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *