MANDI जिला में दूसरे दिन 7999 नामांकन

Mandi Politics

DNN मंडी

1 जनवरी: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को मंडी जिला में कुल 7999 नामांकन दर्ज हुए। इनमें जिला परिषद सदस्य के लिए 95, पंचायत समिति सदस्य के लिए  693  , ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 1373 उप प्रधान के लिए 1646 तथा वार्ड पंच के लिए 4192 नामांकन पत्र दाखिल किए गए ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर विकास खंड में आज जिला परिषद के लिए 7, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 77, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 141, उप प्रधान के लिए 168 तथा वार्ड पंच के लिए 420 नामांकन दर्ज किए गए ।
उन्होंने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड में जिला परिषद के लिए 9, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 45, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 91, उप प्रधान के लिए 93 तथा वार्ड पंच के लिए 262 नामांकन प्राप्त हुए।
सदर विकास खंड में में जिला परिषद के लिए 11, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 73, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 133, उप प्रधान के लिए 153 तथा वार्ड पंच के लिए 70, वहीं दं्रग विकास खंड में में जिला परिषद के लिए 8, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 57, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 108, उप प्रधान के लिए 129 तथा वार्ड पंच के लिए 375 नामांकन प्राप्त हुए।
बल्ह विकास खंड में जिला परिषद के लिए 10, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 57, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 144, उप प्रधान के लिए 174 तथा वार्ड पंच के लिए 478, जबकि सुन्दनगर विकास खंड में जिला परिषद के लिए 6, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 108, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 203, उप प्रधान के लिए 219 तथा वार्ड पंच के लिए 618 नामांकन दाखिल किए गए।

करसोग विकास खंड में जिला परिषद के लिए 10, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 59, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 128, उप प्रधान के लिए 141 तथा वार्ड पंच के लिए 347, वहीं बालीचौकी विकास खंड में जिला परिषद के लिए 2, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 50, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 169, उप प्रधान के लिए 134 तथा वार्ड पंच के लिए 285 नामांकन दाखिल किए गए।

सराज विकास खंड में जिला परिषद के लिए 6, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 42, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 106, उप प्रधान के लिए 117 तथा वार्ड पंच के लिए 249 जबकि गोहर विकास खंड में जिला परिषद के लिए 12, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 58, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 150 उप प्रधान के लिए 178 तथा वार्ड पंच के लिए 424 नामांकन प्राप्त हुए।
धर्मपुर विकास खंड में जिला परिषद के लिए 14, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 67, उप प्रधान के लिए 140 तथा वार्ड पंच के लिए 364 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । उल्लेखनीय है कि धर्मपुर विकास खंड में अभी ग्राम पंचायत प्रधान के निर्वाचन हेतु प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है ।

News Archives

Latest News