DNN मंडी
रोटरी क्लब मंडी द्वारा राष्टीय शिक्षक दिवस पर आज मंडी जिला के विद्यालयों के ग्यारह चयनित अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड् से सम्मानित किया गया | रोटरी क्लब मंडी द्वारा मंडी के डाइट संसथान में आयोजित एक कार्यक्रम में रोटरी इंडिया लिट्रेसी मिशन के अंतर्गत अध्यपान क्षेत्र में योगदान देने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहाँ इन सम्मानीय अध्यपकों को सम्मानित किया गया | सम्मान पाने वाले अध्यापकों में भुवनेश्वरी बरवाल (विजय सीनियर स्कैनडरी स्कूल, मंडी), राजेश ( मिडिल स्कूल पुराणी मंडी ), खेम राज ( हाई स्कूल कनैड), राजेश्वरी ( सीनियर स्कैनडरी स्कूल, निशु ) , पूजा, ( हाई स्कूल, सक्रोहा ), कंचन वर्मा (सीनियर स्कैनडरी स्कूल, डहोह), सत्या देवी ( मिडिल स्कूल डुगराई), रक्षा (सीनियर स्कैनडरी स्कूल कमांद ), निशा राणा ( हाई स्कूल मझवाड ), अनीता कुमारी (सीनियर स्कैनडरी स्कूल, ननावां ) , सपना पठानिया ( हाई स्कूल बिजन ढलवान) थे | रोटरी क्लब के प्रधान एम् एल गुप्ता ने बताया की सम्मानित अध्यापकों का चयन क्लब द्वारा निर्धारित विधि द्वारा किया गया है जिस में स्कूली छात्रों को ही अपने सबसे बेहतर अध्यापक का मुलयांकन कर चायनित करने का अवसर दिया जाता है | उन्होंने बताया की उसके बाद स्कूल के सर्वश्रेष्ठ अध्यापक को अवार्ड के लिये चुना जाता है | क्लब के सचिव हेम राज शर्मा ने बताया की रोटरी क्लब मंडी शिक्षक दिवस पर गत कई वर्षों से अध्यापकों के सम्मान समारोह का आयोजन करता रहा है और भविष्य में भी इसे जरी रखेगा जिसका उदेश्य शिक्षको के शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को जीवंत रखना है | समारोह में डाइट के मुख्य अध्यपक बलबीर भरद्वाज विशेष तौर पर उपस्थित थे जिन्होंने अपने विचार भी रखे | इस अवसर पर रोटरी क्लब मंडी से नलिन कपूर, धरमेंदर राणा , मुनीश सूद , राजेश्वरी शर्मा , अनिल गुप्ता , खुशाल ठाकुर, अरुणा कपूर , विशाल महान, उडयान उखल , ज्योत्श्ना गुप्ता , मान सिंह जामवाल आदि सदस्य मौजूद थे |















