#mandi जिला परिषद के लिए पहले दिन 70 नामांकन, जानिए किस उपमंडल में कितने नामांकन

Himachal News Mandi Politics

DNN मंडी

31 दिसम्बर।  मंडी जिला में पंचायती राज चुनावों के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई । नामांकन के पहले दिन जिला परिषद के लिए 70 नामांकन पत्र भरे गए । पहले दिन 68 उम्मीदवारों ने अपने परचे दाखिल किए, इनमें 2 प्रत्याशियों नेएक-एक अतिरिक्त सैट दाखिल किया, इस तरह कुल 70 नामांकन प्राप्त हुए।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने दी। बता दें, मंडी जिला में जिला परिषद के 36 वार्ड हैं।
किस उपमंडल में कितने नामांकन
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए उम्मीदवारों ने करसोग उपमंडल में 13, थुनाग उपमंडल में 2, बल्ह उपमंडल में 6, धर्मपुर उपमंडल में 8 (जिनमें 1 उम्मीदवार ने एक अतिरिक्त सैट दाखिल किया), सदर उपमंडल में 5, सरकाघाट उपमंडल में 5, जोगेन्द्रनगर उपमंडल में 10, पधर उपमंडल में 6 (जिनमें 1 उम्मीदवार ने एक अतिरिक्त सैट दाखिल किया), सुन्दरनगर उपमंडल में 7 और गोहर उपमंडल में 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए ।
पधर उपमंडल में आज 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए । डलाह वार्ड से अमर सिंह तथा प्रकाश चंद, भराडू वार्ड से रमेश चंद, भागीरथ धरवाल (दो सैट) तथा राजीव कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
करसोग उपमंडल से आज 13 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए । जिनमें चुराग वार्ड से रोशन लाल, चेत सिंह तथा कितीष कुमार ममेल से बिहारी लाल शर्मा, गोपाल कृष्ण, रंगीला राम तथा धर्म सिंह सराहन वार्ड से गोबिंद सिंह, हिरदा राम, मस्त राम, बुद्वि सिंह जबकि सावीधार से सीमा तथा सुलोचना ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
थुनाग उपमंडल में आज कुल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए । रोड वार्ड से सावित्री देवी तथा आशा कुमारी जबकि ब्रयोगी वार्ड से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ ।
बल्ह उपमंडल से आज 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । लोअर रिवालसर से शीला देवी, कौशल्या देवी, भड़याल से योगेष कुमार, अनिल कुमार, लोक राज सैनी तथा कोट बल्ह से जागृति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।
धर्मपुर उपमंडल से आज 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । नाबाही वार्ड से जय कुमार, चमन लाल, लौंगणी वार्ड से पूर्ण चंद, दतवाड़ वार्ड से अंजना व सरिता देवी, ग्रयोह वार्ड से कुलदीप सिंह तथा वंदना गुलेरिया ने नामांकन पत्र किए । वंदना गुलेरिया ने नामांकन के दो सैट दाखिल किए।
सदर उपमंडल से आज पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें नगवांई वार्ड से रेखा लोटी, पुष्पा देवी, स्योग वार्ड से चम्पा ठाकुर, कटौला वार्ड से कौषल्या देवी तथा कोटली वार्ड से गितिका ने पर्च दाखिल किए ।
सरकाघाट वार्ड से आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए । थौना वार्ड से धर्म पाल, पृथ्वी राज, कष्मीर सिंह तथा कुलदीप, बलद्वाड़ा से उषा तथा कोट वार्ड से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ ।
जोगेन्द्रनगर उपमंडल से आज दस नामांकन पत्र दाखिल किए गए । लांगणा वार्ड से माया देवी, कांता देवी, ढेलू वार्ड से लीला देवी, अंजना, सुशीला शर्मा तथा नीलमा देवी, नेरघरवासड़ा वार्ड से तेज सिंह, विजय कुमार, पलस राम, राकेष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
सुन्दरनगर उपमंडल से आज सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल हुए । डैहर वार्ड से चुनी लाल, सलापड़ से  अंजु देवी, लता देवी, खिलड़ा से भूपेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र तथा महादेव से दलीप व नंद लाल ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए ।
गोहर उपमंडल में 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए । थाची वार्ड से देवेन्द्रा ठाकुर, नौण वार्ड से टेक चंद, राजेष कुमार, मझोठी वार्ड से लीला देवी, बासा वार्ड से दीवान चंद, तुलसी राम, अमृत लाल व टीकम चंद ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए ।
ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि उम्मीदवार 31 दिसंबर के बाद 1 व 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं । 6 जनवरी को नाम वापिस लेने की समयावधि पूर्ण होने के उपरांत उम्मीदवारों की सूची एवं चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। 17,19 और 21 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।
ग्राम पंचायतों के सदस्यों, उप-प्रधान और प्रधान के मतों की गणना मतदान के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय अथवा निर्वाचन कार्यक्रम के अनुरूप निर्धारित स्थान में की जाएगी तथा इसके तत्काल बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतगणना निर्धारित स्थान पर 22 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे से की जाएगी।
0000

News Archives

Latest News