MANDI में लगाए जायेेंगे 1103 पल्स पोलियो बूथ : उपायुक्त

Mandi Others

DNN मंडी

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह अभियान 3 फरवरी को आयोजित किया जायेगा, जिस दिन 0-5  वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दो बूंद के रूप में पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अगले 3 से 5 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग तथा आईसीडीएस विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को ढूंढकर पोलियो की खुराक देंगे ।


उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मंडी जिला में 1103  बूथ लगाए जायेेंगे तथा लगभग 79,084 बच्चों को यह खुराक पिलाई जायेगी । इसके अतिरिक्त पहले दिन  दस अस्थाई बूथों पर भी यह खुराक पिलाई जायेगी । उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो का अभियान पूरे विश्व से पोलियो जैसी घातक बीमारी को समाप्ति की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 3 फरवरी को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें ।

News Archives

Latest News