MANDI नौकरी पानी है तो चले आइए

Mandi Others

DNN मंडी

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी ने बताया कि मैसर्ज सन फाॅर्मास्यूटीकल इंडस्ट्रीज प्रा0 लिमिटिड, पौंटा साहिब द्वारा मैनेजर व सिनियर मैनेजर के तीन पद, मैनुफैक्चरिंग ऐसीस्टैंट/टैक्नीशियन/आॅपरेटर के दस पद तथा आॅफिसर/सिनियर आॅफिसर/एैग्ज्क्यूटिव के 30 पदों को भरने के लिए बेरोजगार पुरूष एवं महिला उम्मीदवारों के साक्षात्कार 14 नवम्बर, 2018 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, मंडी में प्रातः 10 बजे आयोजित किए जायेंगे ।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार, एम.एस.सी. कैमीस्ट्री, बी. फार्मेसी, डी. फार्मेसी, बीएससी कैमीस्ट्री तथा दस जमा दो साईंस विषय सहित पास होना चाहिए । उम्मीदवार की आयु 18-45 वर्ष होनी चाहिए तथा उनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने साथ अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र की  एक प्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ तथा रोजगार पहचान पत्र साथ लाएं । साक्षात्कार हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा ।

News Archives

Latest News