#mandi खेलकूद प्रमाण पत्र कि वैधता अब तीन साल

Mandi Others

DNN मंडी

23 मार्च। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी कर्नल एम राजाराजन ने सूचित किया है कि वर्ष 2020-21 की सेना की खुली भर्ती मंे खेलकूद प्रमाण पत्र कि वैधता अब दो साल से बढ़ाकर तीन साल के लिए कर दी गयी है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने पहली मार्च से 12 मार्च, 2021 तक सीएच सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्व विद्यालय, पालमपुर के मैदान में आयोजित भर्ती में भाग लेकर भर्ती परीक्षा पास की है, उन सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि जिनके पास 01 मार्च 2018 से 12 मार्च, 2021 के मध्य तक का खेलकूद प्रमाण पत्र है, वे सभी उम्मीदवार खेल प्रमाण पत्र मंे अधिकृत खेल महासंघ और यूथ सर्विसेज एवं र्स्पोटस शिमला द्वारा प्रति हस्ताक्षरित करवा करके भर्ती कार्यालय मंडी में 15 अप्रैल, 2021 तक जमा करवा सकते हैं ।

News Archives

Latest News