#mandi अब मतदाता करवा सकते हैं ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड

Mandi Others

DNN मंडी

4 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2021 में पंजीकृत मतदाता अपना ई-मतदाता पहचान पत्र (e-EPIC)  डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाताओं की सहायता के लिए जिला के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 6-7 मार्च को विशेष शिविर लगेंगे, जिनमें ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करवाने के लिए बूथ स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी, 2021 से यह सुविधा आरंभ की गयी थी, जिसके माध्यम से प्रत्येक मतदाता अपने मोबाईल से ही अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । अभी यह सुविधा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण में पंजीकृत नए मतदाताओं को उपलब्ध है। 15 मार्च से सभी मतदाता इस सुविधा से अपने मतदाता पहचान पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे ।
उपायुक्त ने जिला के सभी दस निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 में पंजीकृत मतदाताओं से आह्वान किया कि वे 6 व 7 मार्च को अपने मतदान केंद्र में जाकर अपने बूथ स्तर अधिकारी से सम्पर्क करके ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करवा लें ।
उन्होंने बताया किमतदाता ई-ईपीआईसी, एनवीएसपी और वोटर हैल्पलाइन मोबइल ऐप में पंजीकरण करके अपना ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

News Archives

Latest News