DNN सोलन
सोलन जिला के परवाणू क्षेत्र में एक महिला द्वारा एक व्यक्ति को व्ट्सअप काल करके उसके साथ अश£ील हरकतें करने के बाद पुरुष का वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप है कि महिला ने इस व्यक्ति को उसका वीडियो क्लीप सोशल मीडिया व अन्य बेवसाइटों पर डालने की धमकी दी और करीब 17 हजार रुपए की ठगी भी की।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संतोष नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह परवाणु स्थित कंपनियों में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाता है और इसी सिलसिले में इसने विभिन्न वैबसाईट में अपने नंबर का पंजीकृत करवा रखा है। कुछ दिनों पहले इसे एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया जोकि किसी प्रिया शर्मा के नाम पर था। इसके उपरान्त इस महिला ने इसे व्ट्सअप पर वीडियो कालिंग की। वीडियो कालिंग के समय महिला नग्न अवस्था में थी तथा इसे लाइव यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित करने लगी। इसने भी मानसिक तनाव के कारण शराब पी रखी थी और इसी दौरान महिला ने इसका वीडियो क्लीप बना डाला और उसके बाद इसे ब्लैकमेल करने लगी और इसके ऊपर पैसों का दबाव डालने लगी तथा कहा कि यदि इसने ऐसा न किया तो यह इसकी वीडिया क्लीप सोशल मीडिया व अन्य वेबसाइटों पर अपलोड कर देगी। इसने अपनी इज्जत बचाने के लिये उसे पेटीएम से 3590/- जमा कर दिए, लेकिन महिला इसे बार बार ब्लैक मेल करने लगी। इसके बाद इसने मामले को समाप्त करने के लिए 14,240 रुपए की राशि दे दी। महिला इसे धमकियां देने लगी कि खाते में पैसे जमा करें अन्थया गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, लेकिन इसने पैसे जमा करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद इसे फिर किसी अन्य नंबर इसे फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने इसे कहा कि वह दिल्ली जनकपुरी पुलिस स्टेशन से बाल रहा है और मामला बंद करने के लिए इससे 1 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद यह व्यक्ति मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















