#Live Update नतीजे…….. तीसरे चरण के मतदान की हरएक अपडेट, तस्वीरों के माध्यम से देखें क्या चला है आपके जिला में

Arki Baddi Baddi + Doon Himachal News Kasauli Nalagarh Others Solan

चुनावी नतीजे—

विकास खंड सोलन
सेरी                  मीनाक्षी(प्रधान)            मोहित(उपप्रधान)
सेर बनेड़ा         हेमंत देवी(प्रधान)         रविकांत(उपप्रधान)
धरोट                कमलेश(प्रधान)          अमर सिंह(उपप्रधान)
हरिपुर               सुमन लता(प्रधान)       अफजल बेग(उपप्रधान)
चामत भड़ेच      गणेश दत्त(प्रधान)        श्याम दत्त(उपप्रधान)
कोठों                 जयवंती(प्रधान)             सुनील ठाकुर(उपप्रधान)
शामती             लता देवी(प्रधान)             राकेश मेहता(उपप्रधान)
कोरों कैंथड़ी      नरेंद्र कुमार(प्रधान)          राज कुमार(उपप्रधान)
काबाकलां         तारा देवी(प्रधान)              राज कुमार (उपप्रधान)
रणों                    संजीव ठाकुर(प्रधान)       यतिन(उपप्रधान)
सुल्तानपुर            संजय(प्रधान)                   जीतराम(उपप्रधान)

विकास खंड कुनिहार
कशलोग               बिमला देवी(प्रधान)     भागीरथ(उपप्रधान)
कोटलू                  नर्वदा देवी(प्रधान)       अतरू राम(उपप्रधान)
चाखड़                  गुर देई(प्रधान)            मंशा राम(उपप्रधान)
संघोई                    जगत राम(प्रधान)      टेक चंद(उपप्रधान)
दावंटी                   इन्द्रा शर्मा(प्रधान)       हीरा सिंह(उपप्रधान)
रोहांज जलाणा       सुनीता गर्ग(प्रधान)       जोगिंद्र सिंह(उपप्रधान)
कुनिहार                                                     हरिदास(उपप्रधान)
बखालग                रूप देई(प्रधान)          पूर्ण चंद(उपप्रधान)
पारनु                                                       खेम राज(उपप्रधान)
डुमेहर                 किरन कौंडल(प्रधान)    कर्म चंद(उपप्रधान)
बरायली                 रीता शर्मा(प्रधान)        कृष्ण चन्द(उपप्रधान)
बड़ोग                   योग राज(प्रधान)           धर्म चन्द(उपप्रधान)
बेरल                    ललिता(प्रधान)               अजित सिंह(उपप्रधान)
दधोगी                  कांता देवी(प्रधान)           गोपाल(उपप्रधान)
देवरा                  रूप सिंह(प्रधान)              कृष्ण चंद(उपप्रधान)
मटेरनी                अंजू देवी(प्रधान)              ज्ञान चंद(उपप्रधान)
सानण                 सुरेन्द्र(प्रधान)                   पुरषोत्तम(उपप्रधान)
सरली                 शंकर लाल(प्रधान)           देवेश कुमार(उपप्रधान)
———————————
विकास खंड धर्मपुर
जंगेशु                  ब्यासा देवी(प्रधान)             राजेन्द्र कुमार(उपप्रधान)
कोटला                अनिता(प्रधान)                   लीलादत्त(उपप्रधान)
कृष्णगढ़              कैलाश कुमार(प्रधान)         पुष्पेन्द्र(उपप्रधान)
भागुड़ी                 दुर्गावती(प्रधान)                  कैलाश चंद(उपप्रधान)
धर्मपुर                    वीना गुप्ता(प्रधान)           अजय गरचा(उपप्रधान)
आंजीमातला            नरेंद्र कुमार(प्रधान)          प्यारे लाल(उपप्रधान)
चामियां                   मंजू(प्रधान)(निर्विरोध)       अमर सिंह(उपप्रधान)(निर्विरोध)
चंडी                           बलवंत सिंह(प्रधान)        विनय(उपप्रधान)
गनोल                          संतोष(प्रधान)                रणदीप(उपप्रधान)
कसौली-गढख़ल          राम सिंह(प्रधान)             श्याम लाल(उपप्रधान )
गढख़ल-सनावर           मोना(प्रधान)                   विपिन गुप्ता(उपप्रधान)
दाड़वा                          रमेश चंद(प्रधान)            हीरालाल(उपप्रधान)
कोटी नांब                        संध्या(प्रधान)                लक्ष्मी दत्त अत्री(उपप्रधान)
मेहलों                            सरूची शर्मा(प्रधान)        अमर सिंह(उपप्रधान)

————————————
विकास खंड कंडाघाट

काहला                                                            राजेश(उपप्रधान)
सायरी
सैंज                       देवेन्द्र ठाकुर(प्रधान)            विनोद(उपप्रधान)
क्वारग                                                               संजू(उपप्रधान)
तुंदल                      चित्र रेखा(प्रधान)
बांजणी
देलगी                     प्रोमिला(प्रधान)                     सीता राम(उपप्रधान)
दंघील                     बलबीर(प्रधान)


पंचायती राज संस्थाओं के लिए सोलन जिला में तृतीय चरण में 84.92 प्रतिशत मतदान

DNN सोलन 

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय एवं अन्तिम चरण के निर्वाचन के लिए कुल 84.92 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
जिला में आज हुए मतदान में 76 ग्राम पंचायतों के 104426 मतदाताओं में से कुल 88677 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 45060 पुरूषों तथा 43617 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला में 464 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे।
सोलन जिला में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 83.64 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 83.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
उन्होंने सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज ही मतदान समाप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय में आरम्भ हो गई है। जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को की जाएगी।


पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में तृतीय चरण में 84.31 प्रतिशत मतदान

 DNN कुनिहार(सोलन)
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 84.31 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 18 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 18 ग्राम पंचायतों के 100 मतदान केन्द्रों पर 21988 मतदाताओं में से कुल 18537 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 9276 महिलाओं तथा 9261 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुनिहार विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 81.23 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 80.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


पंचायती राज संस्थाओं के लिए नालागढ़ विकास खण्ड में तृतीय चरण में 87.79 प्रतिशत मतदान    

DNN नालागढ़(सोलन)
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की 25 ग्राम पंचायतों के 179 मतदान केन्द्रों पर 41274 मतदाताओं में से कुल 36238 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 18327 पुरूषों तथा 17911 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 86.25 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 85.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


धर्मपुर विकास खण्ड में तृतीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान  

DNN  धर्मपुर(सोलन)

सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 14 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। धर्मपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 14 ग्राम पंचायतों के 86 मतदान केन्द्रों पर 21416 मतदाताओं में से कुल 17324 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 8915 (82.12 प्रतिशत)  पुरूषों तथा 8409 (79.63 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
धर्मपुर विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 85.13 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 83.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


कण्डाघाट विकास खण्ड में तृतीय चरण में 83.95 प्रतिशत मतदान

 DNN कंडाघाट(सोलन) 
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में कुल 83.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 08 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान सम्पन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के 44 मतदान केन्द्रों पर कुल 9206 व्यक्तियों में से 7728 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4026 पुरूषों (43.73 प्रतिशत) तथा 3702 (40.21 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कण्डाघाट विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत, 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


विकास खण्ड सोलन में तृतीय चरण में 83.95 प्रतिशत मतदान

DNN सोलन 

सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण में 83.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उपायुक्त ने कहा कि तृतीय चरण के लिए जिला के सोलन विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 11 ग्राम पंचायतों के 55 मतदान केन्द्रों पर 10542 मतदाताओं में से कुल 8850 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4531 (86.37 प्रतिशत) पुरूषों तथा 4319 (81.55 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन विकास खण्ड में 17 जनवरी को प्रथम चरण में 79.31 प्रतिशत, 19 जनवरी को द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


सोलन ब्लॉक में 02 बजे तक 70 फीसदी मतदान


विकास खण्ड कुनिहार में 02 बजे तक 65 फीसदी मतदान


विकास खण्ड कंडाघाट में 02 बजे तक 69 फीसदी मतदान


धर्मपुर ब्लॉक में 02 बजे 68 फीसदी हुआ मतदान


विकास खण्ड नालागढ़ में 02 बजे तक हुआ 74 फीसदी मतदान



विकास खण्ड धर्मपुर की कसौली सनावर पंचायत के लिए तानिया ने किया मतदान


80 वर्षीय तारा देवी ने किया मतदान


गांव के विकास के लिए 19 वर्षीय आरची ने किया पहली बार मतदान


सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शामती में 90 वर्षीय बुजुर्ग माता ने किया मतदान


विकास खण्ड धर्मपुर के मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लाइन लगनी शुरू


विकास खण्ड सोलन में 10 बजे तक 22 फीसदी मतदान


विकास खण्ड कुनिहार में 10 बजे तक 19 फीसदी मतदान


कंडाघाट विकास खण्ड में 10 बजे तक 22 फीसदी मतदान


विकास खण्ड नालागढ़ में 10 बजे तक 24 फीसदी मतदान


धर्मपुर विकास खण्ड में 10 बजे तक 21.95 फीसदी मतदान


मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता


पोलिंग बूथ पर थर्मल स्कैन की पूरी व्यवस्था


धर्मपुर के पोलिंग बूथ पर लगी कतार


ग्राम पंचायत धर्मपुर के विकास के लिए किया मतदान


8:00 विकास खण्ड धर्मपुर की पंचायत कृष्णगढ़ में मतदान प्रक्रिया शुरू, एसओपी के मुताबिक चला है मतदान


विकास खण्ड धर्मपुर में जारी एसओपी के मुताबिक तैयार पोलिंग पार्टियां


07:45 विकास खण्ड धर्मपुर की नई पंचायत कोटी नाभ में मतदान के लिए तैयारियां पूर्ण, जायजा लेते सेक्टर आफिसर।


अंतिम चरण में मतदान आज, 1, 04,079 मतदाता करंगे अपने मत का प्रयोग

DNN सोलन

पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी को तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा।  तृतीय चरण में लगभग 1,04,079 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 52,831 पुरूष तथा लगभग 51,248 महिलाएं हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं।
मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। अंतिम चरण के मतदान के लिए विकास खण्ड नालागढ़ में 25 ग्राम पंचायतों, विकास खण्ड कुनिहार में 18 ग्राम पंचायतों, विकास खण्ड धर्मपुर में 14 ग्राम पंचायतों, विकास खण्ड सोलन में 11 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 08 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *