DNN सोलन
ट्रिनिटी कालेज लंदन के पियानो के एग्जाम में सोलन के रोहित ठाकुर मेरिट में आए हैं। जोकि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अहम बात यह है कि इसका म्यूजिक सिलेबस भी विदेश का ही होता है। ऐसे में परीक्षामें मेरिट में आना अपने आप में गौरव की बात है।
जानकारीके अनुसार ट्रिनिटी कालेज लंदन संगीत महाविद्यालय है और इसकी परीक्षा चंडीगढ़ में होते हैं। इस इंटरनेशनल म्यूजिक परीक्षा में सोलन के रोहित ठाकुर ग्रेड थर्ड पियानो की परीक्षा में मैरिट में आए है। आप को बता दें कि रोहित ठाकुर सोलन क्षेत्र के उभरते हुए कलाकार है और यह संगीत शिक्षक के साथ साथ गायक भी है। जिनकी कई एलबम मार्केट में आ चुकी है।